नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, हर पंचायत में विवाह भवन से लेकर गरीबों के लिए सस्ती थाली तक इंतजाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : नीतीश कैबिनेट में मंगलवार को 46 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें सबसे बड़ा फैसला हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण है। जिसके लिए सरकार ने 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। नीतीश कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए करीब 8000 पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा जीविका द्वारा संपोषित ‘दीदी की रसोई’ में 40 रुपए की जगह 20 में थाली मिलेगी। 20 रुपए प्रति थाली की क्षतिपूर्ति राज्य सरकार की तरफ से जीविका को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जीविका को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 3 लाख की जगह 10 लाख रुपए तक बैंक लोन मिलेंगे और इस अतिरिक्त राशि का बैंक ब्याज सरकार वहन करेगी   कैबिनेट बैठक में अररिया जिले के कुर्साकाटा पंचायत में बकरा नदी पर पुल निर्माण के लिए 63.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। वृद्धजन, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इसके अलावा राज्य में 74 नॉन एसी बसें और 75 एसी बसें खरीदी जाएंगी। निजी बस संचालकों को एसी बस की खरीद पर 20 लाख रुपये प्रति बस की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। कैबिनेट में कुल 46 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें नगर विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व, खेल, ऊर्जा, जल संसाधन, पंचायती राज और समाज कल्याण विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले मेले को राज्य मेला प्राधिकरण में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में मजबूती आएगी और आमजन को सीधी राहत मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों