नेतरहाट की खूबसूरती को देखकर गदगद हुए राज्यपाल , यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दो दिवसीय दौरे पर नेतरहाट पहुंचे हैं. नेतरहाट की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर राज्यपाल गदगद हो गए. उन्होंने कहा कि नेतरहाट में पर्यटन के साथ-साथ फिल्म के शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं. इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेतरहाट के प्रसिद्ध नाशपाती बागान का भी दौरा किया. लगभग 90 एकड़ में फैले इस बागान में नाशपाती को देखकर राज्यपाल काफी प्रसन्न हुए. नेतरहाट में विशेष वाहन से उन्होंने पूरे बागान का निरीक्षण किया. इस दौरान लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने नाशपाती बागान के संबंध में राज्यपाल को पूरी जानकारी दी. इससे पूर्व राज्यपाल ने नेतरहाट में चल रही फिल्म शूटिंग का भी शुभारंभ किया. राज्यपाल ने सहिया फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ-साथ कलाकारों से भी बातचीत की और पूरी फिल्म के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नेतरहाट में प्राकृतिक सौंदर्यता है, उससे यहां फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा. राज्यपाल ने कहा कि यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है, जहां घाटी, जलप्रपात और हरियाली एक अद्भुत सिनेमाई पृष्ठभूमि प्रस्तुत करती हैं. उन्होंने फिल्म निर्माण हेतु अधिक से अधिक निर्माता-निर्देशकों झारखंड आने की अपील की. विदित हो कि फिल्म “सहिया” के निर्माता संजय शर्मा हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में लोकप्रिय युवा अभिनेता शांतनु महेश्वरी, वरिष्ठ कलाकार नीरज काबी, रमन गुप्ता और अभिनेत्री रिंकू राजू शामिल हैं.राज्यपाल ने फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष और स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी अवसर दिया जा रहा है. यह राज्य की प्रतिभा के लिए एक प्रेरणादायक अवसर है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन