रामगढ़ स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर सोमवार को बिरसाइत पंथ के अनुयायियों ने स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। गुरुजी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में समुदाय के लोग भावुक होकर शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा के दौरान उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। आयोजन गुरुजी के जीवन, संघर्ष और योगदान को याद करने तथा उनके प्रति आस्था और सम्मान प्रकट करने का प्रतीक बना।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



