नेहा किस्कू बनी मिस ग्रैंड झारखंड-2026

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी के तत्वावधान में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में मिस ग्रैंड झारखंड-2026 का आयोजन किया गया।

 

इसमें मिस ग्रैंड झारखंड-2026 का खिताब नेहा किस्कू को मिला। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से आई 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सबों ने जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में अंकिता सोनी, प्रवीना मंडल, काजल कुमारी, एंजेलिना, मानवी माही,अविश्का चांद, अलका कुमारी, सोनाली कुमारी, सौम्या पांडेय, पूनम बेक, नेहा किस्कू और अकांच्छा शॉ ने हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और व्यक्तित्व आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में एमटीवी स्पिलटविला की फाइनलिस्ट अनुष्का घोष ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। वहीं, मिस ग्रांड इंडिया के नेशनल डायरेक्टर सौरव आनंद और मिस ग्रांड झारखंड की स्टेट डायरेक्टर स्टेला नारायण ने जज की भूमिका निभाई। मौके पर स्टेला नारायण ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में सौंदर्य के साथ आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रिकवे एंड कंपनी के संस्थापक लोकेश मिश्रा, क्रिएटिव डायरेक्टर यास्मिन, को-ऑडिनेटर जुही भारती, प्रियांशु चौधरी और प्रीति कुमारी सहित अन्य ने सहयोग दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की