पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने किया नमन, बाबूलाल मरांडी बोले– तुष्टीकरण के खिलाफ दी नई दिशा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती मनाई। सभी जिलों में गोष्ठियां आयोजित कर पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। उनके एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचार धारा पर चलते हुए एक आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया गया। राजधानी रांची स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह,मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल,जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार भारत की मिट्टी का विचार है। वे कुशल दूर दृष्टा,विचारक और चिंतक थे। कहा कि भारत के विभाजन के बाद तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने केलिए देश को एक नई राजनीतिक दिशा भारतीय जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दी। कहा कि राष्ट्रवाद के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समरस भारत बनाने केलिए अंत्योदय की महत्ता पर जोर दिया। कहा कि बिना अंतिम पायदान के व्यक्ति और समाज को विकास की मुख्यधारा में शामिल किए भारत को विकसित भारत नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान करने केलिए एकात्म मानव दर्शन को परिभाषित किया। श्री मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व भारत सरकार पंडित दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतार रही। कहा कि आज गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण ही 25 करोड़ परिवार देश भर में गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज विकास के साथ विरासत भी महिमामंडित हो रहा।भारत की सनातन संस्कृति गौरवान्वित हो रही। कहा कि देश में ही नहीं भारत के बाहर भी भारत की सांस्कृतिक विरासत का महिमा मंडन हो रहा। प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल जी को नमन करते हुए* प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक थे जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। कहा कि ऐसे महामानव से आज देश के करोड़ों कार्यकर्ता प्रेरित हो रहे।भारत को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत,स्वाभिमानी भारत बनाने केलिए लगातार कार्य कर रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण