पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, कैमरे में कैद हुई लूट की वारदात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : पटना में अपराधियों के कॉन्फिडेंस का लेवल ऐसा हो गया है कि अब उन्हें ना दिन-रात की परवाह है, ना पुलिस का डर. जब मन किया, जहां मन किया, वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं. पुलिस? वो सीसीटीवी फुटेज देखकर बस ‘रियल टाइम क्राइम शो’ का विश्लेषण करने में व्यस्त है. उधर, नेता चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं, लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित नहीं.

जानिये क्या है पूरा मामला
ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां संजीत कुमार नाम का व्यक्ति पटना जंक्शन से अपने घर लौट रहा था. तभी दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और देखते ही देखते लूट की वारदात को अंजाम दे दिया. मगर शायद अपराधियों को यह नहीं पता था कि उनकी पूरी फिल्म सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही है.

थानाप्रभारी का दावा
अब पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. थानाप्रभारी का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी, लेकिन यह ‘जल्द’ कितना जल्द होगा, यह देखने वाली बात होगी. तब तक अपराधी आराम से अपने अगले ‘सीक्वल’ की स्क्रिप्ट लिख रहे होंगे और जनता इस ‘लाइव क्राइम शो’ की मजबूर दर्शक बनी रहेगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक