पटना में ED की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : पटना में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई पटना के पूर्णेंदु नगर स्थित आवास, कार्यालय समेत चार ठिकानों पर की जा रही है.

भारी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना

सूत्रों के मुताबिक, तारिणी दास पर सरकारी टेंडर मैनेज करने का आरोप है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना है, जिसके लिए ईडी ने नोट गिनने की मशीन मंगाई है. हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से बरामदगी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.

ईडी यह कार्रवाई आईएएस संजीव हंस के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी टेंडर किस तरह से मैनेज किए गए और इसमें कौन-कौन शामिल हैं. फिलहाल, ईडी की टीम की तलाशी जारी है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत