पर्यटकों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए,बजरंगी महतो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने साहिबगंज उपायुक्त को पत्र लिख कर तालझारी प्रखंड अंतर्गत मोती झरना व मोती नाथ बाबा मंदिर पर जालीदार तार लगाने की मांग की।उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिला का प्रसिद्ध एकमात्र जलप्रपात पर्यटन स्थल मोती झरना व मोती नाथ बाबा मंदिर है।आए दिन पड़ोसी राज्य बिहार,पश्चिम बंगाल,उड़िसा एवं जिला के आस पास के सैकड़ों कि संख्या में पर्यटकों का आगमन होते रहता है।मोती झरना में लगभग 200 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।जलप्रपात के साथ पत्थरों का टुकड़ा नीचे गिर जाता है ठीक जलप्रपात के समीप ही मोती नाथ बाबा का गुफा मंदिर है। उन्होंने बताया कि मोती नाथ बाबा के दर्शन करने के दौरान 200 फीट ऊपर से पत्थर के टुकड़े गिरता रहता है साथ ही साथ ऊपर में बंदरों का भी चहल-पहल होने से भी जलप्रपात में पहाड़ का पत्थर का चट्टान नीचे गिरते रहता है जिससे कभी भी पर्यटकों एवं भक्तों पर कभी भी अप्रिय दुर्घटना घट सकती है और अभी हाल ही में एक बड़ी दुर्घटना घटित होने से बच गई।बजरंगी महतो ने कहा कि पूर्व में भी निवर्तमान उपायुक्त से जालीदार तार लगाने की मांग की गई थी।ताकि पर्यटकों सुरक्षित जलप्रपात का मनोरम दृश्य का लुत्फ उठा सके पर अब तक जालीदार तार नहीं लग पाने के कारण पर्यटक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले