पलामू आसमानी कहर: वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत, गांव में मातम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर वज्रपात ने कहर बरपा दिया। केकरगढ़ गांव के जोलहबीघा में हुई इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक भाभी और उनकी दो ननद शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक, जोलहबीघा निवासी जरीफ अंसारी के घर पर धान की रोपनी का काम चल रहा था। दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जरीफ अंसारी की बेटी ओकीदा खातून, रेशमी बीबी और राजवी बीबी इसकी चपेट में आ गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को खेत से घर लाया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा जाएगा।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।

गौरतलब है कि पलामू जिले में पिछले छह महीनों में वज्रपात की घटनाओं में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। जिले के कई हिस्सों में इन दिनों रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे वज्रपात की आशंका और बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से वज्रपात में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष