पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, एक दर्जन गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. सभी मृतक पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका के रहने वाले थे. वहीं, एक दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

दरअसल, मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका से एक बारात सतबरवा थाना क्षेत्र में जा रही थी. इसी क्रम में पलामू के तरहसी थाना के बेदानी मोड़ के पास रात को यात्रियों से भरी बस और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. सड़क हादसे के बाद तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी. जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई है. सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर: स्वच्छता कर्मियों को 5 दिनों में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश

भागलपुर: गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने बुधवार को WPU सैदपुर, तिनटंगा करारी एवं तिनटंगा करारी पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प: स्वामी महेशानंद जी महाराज

सहरसा: शहर के गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर

सहरसा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सहरसा: शहर के गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर

भागलपुर: जीवन जागृति समिति ने मेडिकल स्टाफ को दिया CPR एवं आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

भागलपुर: जीवन जागृति समिति के तत्वावधान में मसजक चक स्थित डॉ. संजय कुमार निराला के क्लीनिक परिसर में मेडिकल स्टाफ के लिए सीपीआर (CPR) एवं