पलामू में नाबालिग से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू में नाबालिग से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या

Desk : झारखंड के पलामू जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. मेदिनीनगर के कांदू मोहल्ला में एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई.

जानिये क्या है पूरा मामला

घटना बुधवार रात की है, जब आरोपी ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, फिर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मेदिनीनगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. डीएसपी मणिभूषण प्रसाद अपनी टीम के साथ पूरी रात इलाके में गश्त करते रहे.

वहीं घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश है. लोगों ने कांदू मोहल्ला चौक को जाम कर दिया और यहां से टीओपी-2 पुलिस चौकी हटाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय