पहलगाम का सबसे बड़ा गुनहगार हाशिम मूसा सहित तीन आतंकी ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्रीनगर: श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को भारतीय सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल था। सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत यह कार्रवाई की। चिनार कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि एक्स (पूर्व ट्विटर) पर की है। सेना के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ देर बाद फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिकी एम-4 कार्बाइन, एके-47, 17 राइफलें, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए दो अन्य आतंकियों के नाम हाशिम मूसा के साथ जिबरान और हमजा अफगानी बताए जा रहे हैं। हालांकि सेना की ओर से इनकी पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान को 24 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और 4 पैरा यूनिट के जवानों ने अंजाम दिया। 22 अप्रैल को बायसरन घाटी (पहलगाम) में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया था। हमले में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे — अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, पाकिस्तान के हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का पूर्व कमांडो था। एनआईए ने कुछ दिन पहले दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनसे मिली जानकारी के आधार पर ही हाशिम तक पहुंचा गया या नहीं। हाशिम और अली पर 20-20 लाख का इनाम भी घोषित था। हाशिम मूसा पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा था। उसको लश्कर के आकाओं ने गैर-कश्मीरी लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए एक खास मिशन पर कश्मीर भेजा था। तब यह आशंका जताई गई थी कि पाकिस्तान के विशेष सेवा बलों (एसएसजी) की तरफ से ही लश्कर को आतंकी हमले के लिए मूसा का नाम सुझाया गया और वह भारत पर हमले का मास्टरमाइंड रहा। सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव की पूरी जानकारी साझा कर सकती है। इलाके में सुरक्षा और सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन