पाकिस्तानी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों पढ़ाई का खर्च उठाएंगे राहुल गांधी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली/पुंछ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान माता या पिता को खो चुके 22 बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण का पूरा खर्च उठाएंगे। कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की एक मानवीय पहल बताया है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने जानकारी दी कि इन बच्चों के परिवारों में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। राहुल गांधी ने इन बच्चों को गोद लेने का निर्णय लिया है और वादा किया है कि यह मदद तब तक जारी रहेगी जब तक वे अपनी स्नातक शिक्षा पूरी नहीं कर लेते। राहुल गांधी ने हाल ही में पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने इन बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात की। बच्चों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम्हें अपने दोस्तों की याद आती है, मुझे इसका बहुत दुख है। थोड़ा डर लग रहा है, लेकिन चिंता मत करो, सब कुछ सामान्य हो जाएगा। तुम्हें खूब पढ़ाई करनी है, खेलना है और ढेर सारे दोस्त बनाना है।” बताया गया है कि बुधवार को इन बच्चों को पहली किस्त की सहायता राशि सौंपी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट* कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सीमा पर संघर्ष चला, जिसका सबसे ज्यादा असर पुंछ जिले पर पड़ा। पाकिस्तान की ओर से की गई मिसाइल और ड्रोन हमलों में कई नागरिकों की जान गई और कई परिवार उजड़ गए। राहुल गांधी ने हमले के बाद केंद्र सरकार की *विदेश नीति और सुरक्षा रणनीति पर सवाल उठाए थे। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए उन पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जब दुनिया भारत के साथ खड़ी थी, तब राहुल गांधी सरकार की आलोचना कर दुश्मन का विमर्श आगे बढ़ा रहे थे। हालांकि, राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि सरकार को चाहिए कि इस हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दे और उनके परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा मिले।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक