पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्रंम्प पर लगया बड़ा आरोप ‘दो देशों के बीच लड़ाई से अमेरिका करता है कमाई’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमेरिका को लेकर दिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान से बवाल मच गया है. उन्होंने अमेरिका पर अपने हथियार उद्योग को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर वैश्विक संघर्षों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. एक इंटरव्यू के दौरान दिए उनके इस बयान से दुनिया भर में अमेरिका को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है.

ख्वाजा आसिफ का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री कहते दिख रहे हैं कि दुनिया भर में अमेरिकी 100 सालों से ये कर रहे हैं. वो दुनिया भर में लड़ाइयां करवाते हैं. उन्होंने अब तक करीब 260 युद्ध लड़े हैं, जबकि चीन ने सिर्फ 3 जंगें लड़ी हैं.   उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका इन लड़ाइयों से अभी तक पैसा कमा रहे हैं. अमेरिका में मिलिट्री इंडस्ट्री है और उनके कॉम्पलेक्स हैं. ये उनकी जीडीपी का मुख्य भाग है और इसलिए जीडीपी को बढ़ाने के लिए ही उन्हें जंगें करानी पड़ती हैं.  ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका हमेशा 2 देशों के बीच लड़ाइयां करवाता रहता है और उनसे पैसे कमाता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अफगानिस्तान, सीरिया और लीबिया में अमेरिका ने ही युद्ध कराए. ये देश पहले बहुत अमीर हुआ करते थे और अब वहां सब बर्बाद हो गया है. ये देश अब बैंक करप्ट घोषित हो गए हैं.  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य औद्योगिक परिसर को फायदा पहुंचाने के लिए युद्धों में दोनों पक्षों की भूमिका निभाता है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न