पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का प्रवास हुआ। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने आर.के. +2 हाई स्कूल और पीएम श्री गर्ल्स स्कूल, पाकुड़िया का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या और शिक्षकों से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान आगामी अभाविप सदस्यता अभियान को लेकर शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने सदस्यता अभियान के उद्देश्य और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र हित के लिए लगातार कार्य करता है। संगठन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास करता है।

उन्होंने बताया कि पाकुड़िया नगर इकाई में गुरुवार से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी ने भी अभियान को सफल बनाने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों से अभाविप से जुड़ने की अपील की। विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षकों से अभियान में सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई