पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन विशेष रक्तदान अभियान चलाएगा। इसे लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में जिले के रक्त भंडार में विभिन्न रक्त समूहों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। कई रक्त समूहों की उपलब्धता कम मिलने पर उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश पर 18, 24 और 28 सितंबर को जिला स्तर पर विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 24 सितंबर को प्रखंड स्तर पर भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, गृह रक्षक बल, समाहरणालय, नगर निकाय और तकनीकी विभाग सहित अन्य विभागों को सक्रिय सहभागिता का निर्देश दिया गया है। विभागवार, प्रखंडवार और पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों को दी गई है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अधिकारियों, कर्मियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाली मदद साबित हो सकता है। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा और बेहतर सहभागिता करने वाले विभागों एवं संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रक्त संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई