पाकुड़िया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शुरू, पहले चरण में 509 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अल्फ्रेड उज्ज्वल मरांडी ने पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर योजना की शुरुआत की।

विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रखंड से कुल 1,568 विद्यार्थियों के लिए साइकिल की मांग भेजी गई थी। इनमें 797 छात्र और 771 छात्राएं शामिल हैं। पहले चरण में विभाग की ओर से 509 साइकिलों की आपूर्ति प्राप्त हुई, जिन्हें पात्र छात्र-छात्राओं के बीच वितरित कर दिया गया।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अल्फ्रेड उज्ज्वल मरांडी ने बताया कि शेष विद्यार्थियों के लिए विभाग से साइकिल प्राप्त होते ही वितरण प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा इस सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना तथा शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता और उत्साह को प्रोत्साहित करना है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन