पाकुड़िया में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की पाकुड़िया शाखा में बुधवार को बैंक का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रमीत हेरेंज ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक प्रमीत हेरेंज ने बताया कि 1 जुलाई 1955 को स्थापित भारतीय स्टेट बैंक आज देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो करोड़ों ग्राहकों को विश्वसनीय, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है।

उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और ग्राहक हित में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और बैंक की निरंतर प्रगति तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में बिरसा कृषि जागरूकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी, 15 दिनों तक गांव-गांव होगा भ्रमण

गोड्डा। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026”

जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें रखीं

महागामा (गोड्डा), संवाददाता : जेबीसीसीआई-12 (ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) के गठन में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को राजमहल परियोजना

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में यूजी नामांकन शुरू, 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

मेहरमा : सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया

महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता टीमें सम्मानित

महागामा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम, महागामा में मंगलवार को आयोजित सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का