पाकुड़ के काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सदर प्रखंड के पाकुड़–बरहरवा मुख्य मार्ग पर स्थित काशिला मोड़ इन दिनों जलजमाव और सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

यह सड़क पाकुड़ और बरहरवा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके, सड़क की जर्जर स्थिति और समुचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी भरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कत होती है। रात के समय पानी में गड्ढे नहीं दिखने से खतरा और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर औपचारिकता निभाता है, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क फिर से खराब हो जाती है। लोगों ने जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से काशिला मोड़ पर स्थायी जल निकासी व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन