पाकुड़ के कैलाशनगर में 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर शुरू, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: नगर परिषद के वार्ड संख्या-11 स्थित कैलाशनगर में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए 100 KVA क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। वार्ड पार्षद निभा देवी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

वार्ड पार्षद ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोग बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के बाद नए ट्रांसफार्मर की स्थापना को मंजूरी मिली। उन्होंने बताया कि कैलाशनगर में बिजली पोल और तारों के विस्तार, सिद्धार्थनगर में नए ट्रांसफार्मर की स्थापना तथा जर्जर तारों को बदलने की मांग भी विभाग के समक्ष रखी गई है।

नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और वार्ड पार्षद निभा देवी का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी और आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों व व्यवसायियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले