पाकुड़ के शिव शीतला मंदिर में चोरी मामले का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश, लापरवाही के आरोप में जवान सस्पेंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध शिव शीतला मंदिर में हुई चोरी मामले का पाकुड़ पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है. इसे लेकर मंदिर कमेटी सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ मंदिर कमेटी और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग गोलबंद हो रहे हैं और आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गए हैं । इसे लेकर गुरुवार को शिव शीतला मंदिर कमेटी के दर्जनों सदस्यों ने पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जल्द चोर गिरोह में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी किए गए सामानों को बरामद करने की मांग की है ।

हालांकि, पाकुड़ एसपी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से कहा कि मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कांड में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.
एसपी प्रभात कुमार ने मंदिर कमेटी के सदस्यों को पुलिस को सहयोग करने की भी अपील की है. एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की एक टीम काम कर रही है और हमलोग काफी करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने कमेटी के सदस्यों को जल्द मामले का उद्भेदन करने का आश्वासन दिया है. एसपी ने कहा कि घटना के दिन टीओपी में तैनात पुलिस पदाधिकारी छुट्टी में थे ।पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना के बाद मामले की जांच कर एसपी प्रभात कुमार को यह रिपोर्ट दी गई थी कि शिव शीतला मंदिर परिसर स्थित टाउन आउटपोस्ट में जवान सूर्यनारायण यादव की रात्रि ड्यूटी थे, लेकिन जवान ड्यूटी करने के बजाय सो रहे थे और चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को बेखौफ अंजाम दिया. रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने लापरवाही के आरोप में जवान को निलंबित कर दिया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा: विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें कार्य – डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत

गोड्डा: उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न विकास

पथरगामा में बड़ी वारदात टली, अमरपुर पुल के पास तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना

महागामा में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

महागामा: नगर क्षेत्र में हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के दियाजोरी स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा स्थल और ऊर्जानगर कॉलोनी में

महागामा में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी, कथित साधु महिला से नकदी और सोने की चेन लेकर फरार

महागामा: नगर पंचायत के पछियारी टोला में धर्म और आस्था की आड़ में कथित ठगी का मामला सामने आया है। महागामा निवासी प्रदीप कुमार ने