पाकुड़ डीसी की बनाई फेक व्हाट्सएप आईडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर जिलें के अन्य अधिकारियों से राशि की मांग करने का है। अपराधियों द्वारा उपायुक्त की आइडी से जिले के अधिकारियों से उपहार भी मांगे जा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

साइबर अपराधियों द्वारा जिले के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम बातों की पुष्टि आधिकारिक रूप से उपायुक्त कार्यालय से की गयी है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर +9779847416160 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारीयों या अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा हैं।

इस संबंध में उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें। इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक