पाकुड़: डूंगरी टोला से बड़ा घघरी चतरा मंडप तक सड़क निर्माण कार्य शुरू, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया शिलान्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डूंगरी टोला से बड़ा घघरी चतरा मंडप तक बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का शुभारंभ हो गया। स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक ने संबंधित संवेदक को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि आरईओ विभाग के तहत 4.150 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 3 करोड़ 72 हजार 856 रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो नेता रंजन साहा, ठेकेदार सुमित्र घोष सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।