पाकुड़: तिलभिट्टा मार्केट से 420 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कुल 420 ग्राम गांजा, दो कैंची और दो लोहे की कटनी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को सूचना मिली थी कि तिलभिट्टा मार्केट के समीप स्थित एक गली में अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकानों से अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस टीम ने दोनों दुकानों पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, अफसर शेख (पिता- स्वर्गीय अलीमुद्दीन शेख, निवासी रानीपुर, थाना मुफस्सिल, जिला पाकुड़) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान अफसर शेख की दुकान से 107 ग्राम गांजा, एक कैंची और एक लोहे की कटनी बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पास स्थित गुलाब शेख की दुकान की भी तलाशी ली, जहां से 313 ग्राम गांजा, एक कैंची और एक लोहे की कटनी बरामद की गई।

दोनों दुकानों से कुल 420 ग्राम गांजा, दो कैंची और दो लोहे की कटनी जब्त की गई। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(बी)(II)(ए) एवं 22(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत