पाकुड़: नगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के आधार पर मनीरूल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार मनीरूल शेख, पिता अलाउद्दीन शेख, बेल पोखर गांव, नगर थाना क्षेत्र, पाकुड़ का रहने वाला बताया गया है। नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मनीरूल शेख के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था।
पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनीरूल शेख को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





