पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में हासुपुर गांव निवासी नीलू मंडल की शिकायत पर उनकी भाभी आसिमा सरकार, पिता स्वर्गीय विनय सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में नीलू मंडल ने अपने इकलौते भाई शिवाय मंडल को जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, शिवाय मंडल का कोई साला नहीं था और ससुर की मृत्यु हो जाने के बाद वह अपने ससुराल गगनपहाड़ी में घर जमाई बनकर रह रहा था। करीब दो महीने पहले वह उड़ीसा के एक आयरन प्लांट में जेसीबी चलाने का काम करने के लिए गया था। बताया गया कि वह 1 सितंबर को बिना किसी को बताए करीब 11 बजे अपने ससुराल पहुंचा था।

ससुराल पहुंचने के करीब डेढ़ से दो घंटे बाद शिवाय मंडल को उल्टी होने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद शाम के समय उसे धूलियांन ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जंगीपुर अस्पताल में उसका करीब तीन दिनों तक इलाज चला। इसके बाद 4 सितंबर की शाम उसकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, चिकित्सकों ने किसी विषैले पदार्थ के सेवन की बात बताई थी। इसके बाद परिजनों ने शिवाय मंडल को जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मामले को लेकर पाकुड़ मुफसिल थाना में कांड संख्या 128/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पाकुड़ मुफसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित