पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक कुशल, संघर्षशील और समर्पित जननेता को खो दिया है। उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान और झारखंड के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से झामुमो के साथ-साथ पूरे राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
केंद्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक आंदोलनकारी और कर्मठ नेता खो दिया है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने भी दिवंगत नेता के कार्यों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, नेगार अंसारी, अशोक भगत, महेंद्र टुडू, मंजुर अंसारी, कालीदास टुडू, छोटू भगत, सुभासिनी, सिल्वन्ति, हारून रसीद, शिबलाल टुडू, मुसारफ हुसैन, अख्तर आलम, अब्दुल बनीज, विश्वजीत दास, तोहिदुल शेख, छोटू दास, बुलबुल शेख, नरेश हांसदा, मजबूल शेख, विश्वनाथ मुर्मू, नेजाम अंसारी, प्रसेनजीत दास, मोईन आलम, दिनेश सोरेन, रोहित हेम्ब्रम, पांचू, सुनील सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




