चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अगाथा कंडूलना, उप प्राचार्या सिस्टर सलोमी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर अगाथा कंडूलना ने सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और उनके योगदान को स्मरण किया।
प्राचार्या ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन समाज और उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
शोकसभा में उपस्थित महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दुःख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।




