पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा 2026 को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन करते हुए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सर्वसम्मति से बबलू सिंह को अध्यक्ष, नंदलाल ओझा को सचिव तथा कुणाल सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं रोहित कुमार गौतम और राजीव सिंह को सह सचिव तथा हरिमोहन सिंह, प्रतीक ठाकुर और राजकुमार रजक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

समिति में दिलीप कुमार शर्मा और रमेश यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गौरव भगत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं निर्मल भगत, मार्कंडेय मुनि और भीम रजक को संयोजक बनाया गया। भंडार की जिम्मेदारी अनु अग्रवाल, आनंद सरकार और दीपू मॉडल को दी गई।

बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन को विशेष रूप से भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियों को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। समिति के गठन के बाद आगामी दिनों में पूजा की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना तैयार करने और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई।

समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ दुर्गा पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से शिव शीतला मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में