पाकुड़ में दो दिवसीय नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति शिविर संपन्न, 102 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: वाहन चालकों को वैध चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) के प्रति जागरूक करने तथा लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्रखंड एवं अंचल स्तर पर आयोजित किए जा रहे नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति शिविर के तहत पाकुड़ अंचल में दो दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला परिवहन पदाधिकारी मुहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के दूसरे दिन 70 आवेदन प्राप्त हुए। जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए 70 आवेदकों को नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति प्रदान की।

दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन करते हुए सभी 102 पात्र आवेदकों को नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति वितरित की गई। अधिकारियों ने इसे पारदर्शी और त्वरित सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

शिविर के दौरान नागरिकों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई। लोगों को वैध चालक अनुज्ञप्ति के साथ वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश भी दिया गया।

जिला परिवहन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय शिविरों का लाभ उठाकर चालक अनुज्ञप्ति बनवाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में