पाकुड़ में बंद पड़े दो घरों में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध बाइक सवार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सिंघीपाड़ा मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पहली वारदात शिक्षक मृदुल भट्टाचार्य के घर में हुई। परिवार के सदस्य किसी आवश्यक कार्य से बरहरवा गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर के कई कमरों का सामान भी बिखरा हुआ मिला।

दूसरी चोरी वैज्ञानिक अमित कुमार आर्या के घर में हुई। वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब था। परिवार का कहना है कि चोरी हुए सामान का सही आकलन सभी सदस्यों के लौटने के बाद ही हो सकेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में हेलमेट पहने दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर कई बार इलाके की रेकी करते और आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि चोरी से पहले आरोपियों ने पूरे इलाके की निगरानी की थी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक विपिन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने, डॉग स्क्वायड की मदद लेने और चोरी में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत