पाकुड़ में बदलाव की बयार, समाजवादी पार्टी के साथ जनता का बहुमत तैयार: अकिल अख्तर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अकिल अख्तर के नामांकन के दौरान एक ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा।
अकिल अख्तर ने अपने संबोधन में पाकुड़ की आवाम को आश्वस्त किया कि उनका यह कदम सिर्फ चुनावी राजनीति का नहीं, बल्कि पाकुड़ के भविष्य के लिए संकल्प है। उन्होंने कहा, हम पाकुड़ को आलमगीर आलम के भ्रष्ट कार्यकाल की समस्याओं और कठिनाइयों से छुटकारा दिलाने का वादा करते हैं। जनता को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सुधार का पूरा भरोसा दिलाते हैं।
पाकुड़ की जनता ने जो जोश और समर्थन दिखाया है, उससे साफ है कि अब समाजवादी पार्टी यहां मजबूती से उभर रही है। अकिल अख्तर ने जनता के इस समर्थन पर आभार प्रकट करते हुए कहा, यह बदलाव का संकल्प है, जो समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर ही संभव होगा। हम सब मिलकर पाकुड़ को एक नई राह पर ले जाएंगे, जहां हर नागरिक को सम्मान और अवसर मिलेगा। पाकुड़ के हर नागरिक के सपनों को साकार करना ही हमारा लक्ष्य है। एक ऐसा पाकुड़ बनाएंगे, जहां हर एक व्यक्ति की आवाज़ सुनी जाएगी और विकास सबके लिए होगा।
इस मौके पर सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अकिल अख्तर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जिला कमेटी की जिला अध्यक्ष सिमा सोनी भगत एवं महिला कांग्रेस जिला सचिव अस्मानरा खातून उर्फ हेना ने सैकड़ों कांग्रेस नेत्रियों के साथ कांग्रेस पार्टी त्यागकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुई। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता हाजिकुल आलम, सोनू आलम, मुन्ना मुस्ताक सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा।
मौके पर युवा नेता अफीफ अमसल, मो. मोसब्बर, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू, उपमुखिया अफजल हुसेन, वरिष्ठ कार्यकर्ता अब्दुल रसीद, सरफराज अहमद, अबुल कलाम, हैदर अली, अनिकुल शेख, करीम शेख, रमजान अली, आलमगीर आलम,मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला, युवा प्रखंड अध्यक्ष सादाकाश अली, युवा प्रखंड प्रभारी मंजूर आलम, पूर्व मुखिया राहुल शेख, कामरुज्जन सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय