पाकुड़ में बिजली तार चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 176/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 324(4), विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेलपोखर निवासी मोहम्मद जाहिर शेख और मोहम्मद मुस्लिम शेख के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात बिजली के तार काटकर चोरी करते हुए पकड़ा गया था।

नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि बिजली के तार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली आपूर्ति बाधित करने वाले मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार में गंगा का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता, 13 तटवर्ती जिलों में निगरानी तेज; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

पटना: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सनौर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 105 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे देवघर

बसंतराय: धान की खेती का काम पूरा होने के बाद बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के

गोड्डा में टीचर्स डे क्विज कॉन्टेस्ट: नेहा-रिया की जोड़ी ने मारी बाजी, अनीषा-रवि दूसरे स्थान पर

गोड्डा: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय आकाश इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय समारोह के पहले दिन शुक्रवार को सामान्य ज्ञान

वर्षों से दबंगों के कब्जे में थी प्रधानी जमीन, प्रशासन ने कार्रवाई कर प्रधान को दिलाया दखल-कब्जा

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचपुर सांखी में पिछले पांच-छह वर्षों से विवादित प्रधानी जमीन पर चले आ रहे कब्जे के मामले में प्रशासन