पाकुड़ में युवाओं की अनोखी पहल, एसआईआर हेल्प डेस्क बनाकर ग्रामीणों के निःशुल्क भरे फॉर्म

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले के जयकिस्टोपुर गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान शिक्षित युवाओं ने ग्रामीणों की सहायता के लिए सराहनीय पहल करते हुए एक एसआईआर हेल्प डेस्क की शुरुआत की। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की सही जानकारी दी गई और उनके फॉर्म निःशुल्क भरकर जमा करने के लिए तैयार किए गए।

झारखंड में 29 जुलाई तक चल रहे एसआईआर अभियान के तहत कई ग्रामीणों को फॉर्म भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गांव के युवाओं ने स्वयं आगे आकर लोगों की मदद की जिम्मेदारी उठाई। इस पहल से ग्रामीणों को फॉर्म भरने के लिए कंप्यूटर दुकानों या अन्य स्थानों पर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि हर गांव में शिक्षित युवा इसी तरह आगे आकर लोगों का मार्गदर्शन करें, तो मतदाता पुनरीक्षण जैसे अभियानों को और अधिक सफल बनाया जा सकता है। हेल्प डेस्क के संचालन में मोहम्मद अजीजुल हक, मोहम्मद अबुल हसन, यूजीर, अंजार सहित कई युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले