पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी, पूर्व विधायक अकिल अख्तर, युवा नेता अफीफ अमसल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हेल्प डेस्क की शुरुआत आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि आने वाले समय में पाकुड़ जिले की प्रत्येक पंचायत में SIR हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।

मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी ने कहा कि AIMIM केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन सालभर जनता की सेवा और उनके अधिकारों के लिए काम करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि SIR हेल्प डेस्क आम जनता और प्रशासन के बीच एक संपर्क माध्यम के रूप में कार्य करेगा।

पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क खुलने से लोगों को सरकारी योजनाओं, जरूरी दस्तावेजों और अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं सहायता आसानी से मिल सकेगी।

युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि AIMIM कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को समय पर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा को प्राथमिकता देने और संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन