पाकुड़: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने 300 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ के बजाय जीवित पौधे भेंट कर किया गया, जबकि परिषद के रक्तदान अभियान और ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’ से जुड़ी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, योगाचार्य संजय शुक्ला, विभाग संयोजक संजय दत्त, जिला संयोजक सन्नी तिवारी और प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी की नई नगर इकाई की भी घोषणा की गई। सूरज साहा को नगर मंत्री बनाया गया, जबकि रॉकी, हर्षिता और दिनेश पंडित को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न दायित्वों पर कई छात्र-छात्राओं को नियुक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले