पाकुड़: सदर अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगा जनसहयोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर गांव में बीमार एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिली एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला की पहचान कराने के लिए आम नागरिकों और मीडिया से सहयोग की अपील की है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला उदयनारायणपुर गांव में गंभीर रूप से बीमार हालत में मिली थी। स्थानीय स्तर पर सूचना मिलने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और परिजनों को सूचना दी जाएगी।

थाना प्रभारी ने नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो तत्काल मुफस्सिल थाना या अपने निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महगामा/हनवारा: अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संग्रामपुर

मेहरमा में जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित, महिलाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

मेहरमा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और

गोड्डा: मामूली विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडा गांव में 35 वर्षीय महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पंचायत

16वें वित्त आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड की पंचायतों के लिए ₹14,231 करोड़ की मांग पर जोर

नई दिल्ली/गोड्डा: 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत पंचायतों को मिलने वाली अनुदान राशि को लेकर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में झारखंड