पार्टी के नेताओं का फोन टेप किया जा रहा है —भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और ज्ञापन सौंपा की भाजपा नेताओं के फोन टेप किया जा रहा है।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के इशारे पर पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों का फोन टेप किया जा रहा है,केवल फोन ही नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का रेकी किया जा रहा है एवं भाजपा नेताओं के आवास एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी करने की योजना बनाया जा रहा है।
जिस प्रकार पुलिस कार्य कर रही है उससे लग रहा है कि चुनाव के दौरान ही भाजपा नेताओं का हत्या कराया जा सकता है।
श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के पास इस बात के पक्के सबूत है कि उनके नेताओं का कैसे फोन टेप हो रहा है । चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का फोन टेप करना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो है ही साथ में आर पी एक्ट की धारा 123(7) के तहत अपराध है।ऐसा करना भारतीय टेलीग्राफ एक्ट की धारा 5(2) के तहत भी अपराध है।बिना पुलिस के उच्च अधिकारियों के यह फोन टैपिंग संभव नहीं है ,इस फोन टैपिंग में राज्य के आला अधिकारी भी शामिल हैं।
मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय