पीएम और सीएम बीज से बाजार तक किसानों को कर रहे सशक्त – विजय कुमार सिन्हा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना.बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की । इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान माननीय गृह मंत्री जी का स्नेहिल मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ । साथ ही देश और राज्य के समग्र विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई ।श्री सिन्हा ने आगे बताया कि माननीय गृह मंत्री के पास सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है । उन्होंने श्वेत क्रांति(दुग्ध उत्पादन) और रजत क्रांति (अंडा उत्पादन) के तर्ज पर सहकारिता पर आधारित समग्र कृषि क्रांति को विकसित भारत के लिए अनिवार्य बताया । कृषि आज हमारे लिए महज जीवन निर्वाह का साधन नहीं रह गया है बल्कि यह उद्यमिता का उभरता हुआ क्षेत्र हो चला है । देश आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बेहद स्पष्ट संकल्प के साथ विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा चुका है । ऐसे में हम किसान को विकास का पहला इंजन मानते हुए समाज में अन्नदाता के रूप में प्रतिष्ठित करना चाहते हैं । इस प्रयास से कृषि सेक्टर के विकास और ग्रामीण समृद्धि के रूप में दो बड़े लक्ष्य एक साथ साधे जा सकेंगे ।श्री सिन्हा ने आगे बताया कि 10-11 साल पहले जो कृषि उत्पादन 265 मिलियन टन के करीब था । वह माननीय मोदी जी की NDA सरकार के नेतृत्व में अब बढ़कर 330 मिलियन टन से ज्यादा हो गया है। इसी तरह, बागवानी से जुड़ा उत्पादन बढ़कर 350 मिलियन टन से ज्यादा हो गया है। ये केंद्र सरकार के बीज से बाजार तक की अप्रोच का परिणाम है। इन वर्षों में किसान केंद्रित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, ताकि देशभर के किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके। किसी बिचौलिए के घुसने या लीकेज की गुंजाइश ही ना रहे । पीएम किसान योजना के तहत अब तक लगभग पौने 4 लाख करोड़ रुपए किसानों को मिल चुके हैं। जिससे करीब-करीब 11 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला है । इन प्रयासों से देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित