पीएम का बड़ा एलान ; अब हम कोई विदेशी चीज का उपयोग नहीं करेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : गुजरात के गांधीनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हम सभी कोई भी विदेशी चीज का उपयोग नहीं करेंगे। हम गांव गांव व्यापारियों को शपथ दिलवाएं, व्यापारियों का कितना भी मुनाफा क्यों ना हो आप विदेशी माल नहीं बेचोगे। गणेश जी भी विदेशी आ जाते हैं, छोटी आंख वाले गणेश जी आएंगे। गणेश जी की आंख भी नहीं खुल रही है। ऑपरेशन सिंदूर के लिए एक नागरिक होने के नाते मुझे एक काम करना है आप घर में जाकर सूची बनाइए आपके घर में 24 घंटे में कितनी विदेशी चीजों का उपयोग होता है। देश को बचाना है, अगर देश को बनाना है, देश को बढ़ाना है तो ऑपरेशन सिंदूर यह केवल सैनिकों को जिम्मे में नहीं है ऑपरेशन सिंदूर 140 करोड़ नागरिकों के जिम्मे में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी चीजों का इस्तेमाल नहीं करने और देश में बने सामान को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी सामान खरीदने और बेचने से परहेज करना चाहिए और मेड इन इंडिया पर गर्व करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रोड शो के बाद जनसभा को आयोजित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के सैन्य बलों ने शुरू किया था लेकिन इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी देश के 140 करोड़ लोगों की है। देश को बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों और बिजनसमेन से भारत में बना सामान बेचने का आग्रह किया।

मोदी ने कहा, ‘जब मैंने 2014 में कार्यभार संभाला था, तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज वह चौथे स्थान पर है। जब भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा तो हम खुश हुए क्योंकि ब्रिटेन ने हम पर शासन किया था। अब दबाव है कि हम कब तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेंगे।’ भारत हाल में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी बन गया है। अब भारत से आगे अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर: स्वच्छता कर्मियों को 5 दिनों में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश

भागलपुर: गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने बुधवार को WPU सैदपुर, तिनटंगा करारी एवं तिनटंगा करारी पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प: स्वामी महेशानंद जी महाराज

सहरसा: शहर के गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर

सहरसा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरु के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सहरसा: शहर के गांधी पथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर

भागलपुर: जीवन जागृति समिति ने मेडिकल स्टाफ को दिया CPR एवं आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

भागलपुर: जीवन जागृति समिति के तत्वावधान में मसजक चक स्थित डॉ. संजय कुमार निराला के क्लीनिक परिसर में मेडिकल स्टाफ के लिए सीपीआर (CPR) एवं