पूर्णिया में ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ महाअभियान शुरू, तीन महीने तक होगी जांच और उपचार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्णिया। बिहार सरकार की ओर से बुधवार को राज्यव्यापी ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ महाअभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्णिया जिले में अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ रूपौली स्थित रेफरल अस्पताल में विधायक कलाधर मंडल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार सिंह, संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. के.एम. दास, रूपौली एमओआईसी डॉ. नीरज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को विभिन्न चिकित्सकीय जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें मधुमेह स्क्रीनिंग, रक्तचाप की जांच, सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग, हृदय रोग की जांच, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की स्क्रीनिंग तथा फैटी लिवर की जांच पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को बीमारियों की समय पर पहचान और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है।

सिविल सर्जन ने कहा कि ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, फैटी लिवर, सांस संबंधी और हृदय रोग जैसे विभिन्न गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, जांच और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाई जा सके।

जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक तीन महीने चलेगा। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच और उचित उपचार के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

डॉ. सुभाष कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि वे अभियान का लाभ उठाएं और नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं। उन्होंने कहा कि बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम की जा सकती है। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लोग स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जी सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस

इसाकपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे आलमगीर आलम, बिजली-सड़क से प्रमाण पत्र तक समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत इसाकपुर पंचायत में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों

गुजारा भत्ता नहीं देने पर सफीकुल शेख गिरफ्तार, कुटुम्ब न्यायालय के वारंट पर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पाकुड़। गुजारा भत्ता नहीं देने से जुड़े मेंटेनेंस मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नया अंजना गांव निवासी सफीकुल शेख को