पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे निर्माण में राजभाषा पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार। मालीगांव स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे निर्माण संगठन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले राजभाषा पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (निर्माण) आशीष बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गोपा लाला, तकनीशियन ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हिंदी के महत्व और कार्यालयीन कार्यों में इसके अधिकाधिक उपयोग को लेकर चर्चा की गई।

महाप्रबंधक आशीष बंसल ने रेल मंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि देश की विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अधिकारियों के लिए राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन उप मुख्य राजभाषा अधिकारी आशीष कुमार और वरिष्ठ अनुवादक गायत्री मिंज ने किया। संगोष्ठी सत्र में मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन नाथ और सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पंकज कुमार ने विषय से संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान राजभाषा विभाग की ओर से वर्षभर किए गए कार्यों और उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। राजभाषा पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी क्विज, वाक् प्रतियोगिता और सुलेख सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य राजभाषा अधिकारी सह मुख्य इंजीनियर राजेश मंडलोई ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंजनी कुमार, हितेंद्र गोयल, सुरेश कुमार सांवरा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और कर्मचारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत