पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आरोप- मौजूदा पेसा कानून आदिवासियों के हित में नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के कुंजला बगीचा में शनिवार को तिड़ू पड़हा जनी शिकार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 56 मौजा के महिला पुरुष और बच्चे भारी संख्या में जतरा सह सह जनी शिकार मेला में पहुंचे। जनजातीय वेशभूषा पहनकर रुढ़िवादी परम्परा के साथ नाच-गान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि रूढ़िवादी जनजातीय संस्कृति ही आदिवासियत है। लेकिन शिक्षा और दूरदर्शिता की कमी के कारण हमारी पुरातन संस्कृति नष्ट होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मुगल काल से लेकर वर्तमान समय तक जनजातीय रुढ़िवादी संस्कृति का क्षय होता रहा है। मुंडा ने कहा कि जितना मुगल काल जनजातीय संस्कृति के लिए घातक नहीं हुआ, उससे अधिक आघात अंग्रेज शासन में हुआ। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। इसकी रक्षा पेसा कानून के तहत होना था, पर इस बार लागू किया गया पेसा कानून मुण्डा, मानकी पुराने रुढ़िवादी संस्कृति के लिए अच्छा नहीं है। मौके पर तिड़ू पड़हा राजा जकरियस तिड़ू, सचिव दानिएल मुण्डा, तिडू. संकुरा राजा बुधु मुण्डा, बड़े लाल कमल तिड़ू, माझी लाल लोदो मुण्डा, पुजारी सामु पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, अखिल भारतीय सरना समिति के अध्यक्ष भीम सिंह मुण्डा, प्रमुख छोटराम मुण्डा सहित अन्‍य उपस्थित थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें