पृथ्वीनगर अग्निकांड: विधायक निसात आलम ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता सौंपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार को पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम प्रभावित परिवारों से मिलने गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एक ही परिवार के पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, आवश्यक दस्तावेज और दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पृथ्वीनगर पंचायत के मुखिया पति सेलिम हुसैन ने विधायक निसात आलम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की पहल की।

गांव पहुंचकर विधायक ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि संकट की इस घड़ी में किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों के बीच राशन, कपड़े, आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से सरकारी योजनाओं के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के निर्माण एवं अन्य राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

निसात आलम ने प्रशासन से अग्निकांड का शीघ्र सर्वे कराने और नियमानुसार प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक वे उनके हित में लगातार प्रयास करती रहेंगी।

मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, पूर्व कोषाध्यक्ष असद हुसैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पृथ्वीनगर अग्निकांड: विधायक निसात आलम ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता सौंपी

पाकुड़: सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार को पाकुड़ विधानसभा की

4 माह से मानदेय नहीं मिलने पर गोड्डा जिले की रसोइयों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

गोड्डा: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की महागामा प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को ऊर्जा नगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक

मेहरमा में नि:शुल्क जल सेवा अभियान चला रहे रामू साह सम्मानित, ट्रस्ट ने किया अभिनंदनI

मेहरमा: सावित्री आंतरिक सेवा ट्रस्ट, बाराहाट ईशीपुर की ओर से 25 अप्रैल से बाजार क्षेत्र में संचालित नि:शुल्क जल सेवा अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने

मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का डीडीसी ने किया निरीक्षण

मेहरमा: प्रखंड के मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत