पेसा नियामवली पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने फिर राज्य सरकार को लगाई फटकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में पेसा कानून नियमावली को लेकर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सख्त लफ्जो में कहा कि अब सिर्फ सरकार की सुनते रहना और केवल आदेश जारी करना नहीं चलेगा। अगली सुनवाई तक पेसा नियमावली हर हाल में कोर्ट में प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब तक नियमावली तैयार नहीं होती है तबतक झारखंड में मिनरल (अल्प खनिज) के आवंटन पर लगी रोक नहीं हटाई जाएगी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखते हुए कहा कि पेसा नियामावली कैबिनेट में पेश कर दी गई है। इस पर आगे की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट ने सख्त लफ्जो में कहा कि सरकार को अब पेसा नियमावली पर ठोस कदम उठाना ही होगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को तय समय सीमा में नियमावली को पूरा करने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की