पैतृक गांव में मुख्यमंत्री नहीं ,शोक और संस्कार के बीच पुत्र धर्म निभा रहे हेमंत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नेमरा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। वे अपने पिता और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद संथाली परंपरा के अनुरूप चल रहे श्राद्ध कर्म का एक-एक चरण भावनात्मक संकल्प के साथ निभा रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने श्राद्ध के ‘तीन कर्म’ से जुड़ी विधियों का निर्वहन किया। इसके पहले बुधवार की शाम उन्होंने गांव के बुजुर्गों और परिजनों संग बैठकर आगे के कर्मकांड– तीन नहान, दस कर्म और अंत में होने वाले पिंडदान को लेकर चर्चा की थी।

पांच अगस्त को जब उन्होंने अपने पिता को मुखाग्नि दी, तब संथाली रिवाज के अनुसार उन्होंने वही वस्त्र धारण किया था, जिससे दिवंगत पिता का कफन बना था। तब से श्राद्ध संपन्न होने तक वह इसी वस्त्र में रहेंगे। वह इस दौरान न तो गांव की सीमा पार कर सकते हैं, न ही पुरखों के जमाने से चली आ रही परंपरा को सकते हैं। परंपरा कहती है कि मुखाग्नि देने वाला ‘मुखिया’ कहलाता है, और उसे सीमित दायरे में ही रहकर समस्त विधि-विधान संपन्न करना होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यही कर रहे हैं– एक बेटे, एक ‘मुखिया’ और संथाल परंपरा के संवाहक की भूमिका में।

इस बीच, राज्यपाल संतोष गंगवार भी गुरुवार को नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। राज्य का शासन फिलहाल दूर से चल रहा है– जरूरी निर्देश वे फोन पर दे रहे हैं। विभागों के वरिष्ठ अधिकारी आवश्यकतानुसार गांव पहुंचकर उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की दिनचर्या फिलहाल सिर्फ एक ही धुरी पर घूम रही है– अपने पिता के श्राद्ध कर्म की पूर्णता।

यह महज परंपरा नहीं, बल्कि एक बेटे का अपने पिता के प्रति वह आदर है, जो शब्दों से कहीं ज्यादा कर्म में झलकता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया –”नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की हर गूंज को सुना है – हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है। नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूँ। वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें! झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक