पाकुड़ : रविन्द्र भवन टाउन हॉल परिसर से बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रुप से दो टोटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार टोटो सभी प्रखंड के सभी पंचायतों में भ्रमण करेगी। प्रचार टोटो के माध्यम से 0 से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि प्रचार टोटो सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायत के गली मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक करेगा।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



