प्रखंड सभागार में आयोजित हुई प्रखंड लेवल टास्क फोर्स की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहड़वा: बरहड़वा प्रखंड सभागार कक्ष में सोमवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला हांसदा की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सर्व प्रथम पूर्व बैठक में लिए गए प्रस्ताव व कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके पश्चात आज की बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में बरहड़वा सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा पंकज कर्मकार ने बताया कि आठ नवम्बर से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ होगी । जो 10 नवम्बर तक चलेगा। पल्स पोलिय अभियान का सफल संचालन को लेकर तीन नवंबर से पांच नवंबर तक स्वास्थ्य कर्मियो को प्रशिक्षण दी जाएगी। इसके साथ ही बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की वस्तुस्थिति, लक्ष्य एवं प्राप्ति पर चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख सुशीला हांसदा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 8 से 10 तक तीन दिन तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने तथा 0 से 5 वर्ष तक के एक भी बच्चे पोलियो की दो बूंद खुराक लेने से वंचित नहीं रहे इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सफाई अभियान चलाकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को साफ-सुथरा रखने का भी निर्देश दिए। वहीं उप प्रमुख अब्दुल कादिर ने स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर एमओआईसी डॉ पंकज कर्मकार, डॉ ऋषभ देव, मोरसलीम खान, बीपीएम दिनेश कुमार, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर महफूज आलम, एचटीएस वसीम अख्तर, महिला पर्यवेक्षिका रश्मि प्रियंवदा, अरूणा मिंज, देवव्रत राय सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक