प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को करेंगे अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, आर्य समाज की 150 वर्षों की सेवाओं पर प्रदर्शनी भी लगेगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के रोहिणी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन में भारत और विदेशों से आर्य समाज की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में“150 गोल्डन इयर्स ऑफ सर्विस” शीर्षक से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उन्नति में आर्य समाज के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती की सुधारवादी और शैक्षिक विरासत का सम्मान करना है। साथ ही आर्य समाज की 150 वर्षों की सेवाओं का उत्सव मनाना और वैदिक सिद्धांतों व स्वदेशी मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इसका हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि यह शिखर सम्मेलन ज्ञान ज्योति महोत्सव का हिस्सा है। यह महोत्सव महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की समाज सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में