प्रवाह योजना द्वारा विश्वविद्यालय में अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने का सकारात्मक प्रयास। कुलपति डॉ राजीव मनोहर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डीएसपीएमयू में अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस का आयोजन। दिनांक 19 सितंबर 2026 को उपरोक्त बातें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस के समापन के मौके पर कही। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इस दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत व्याख्यान श्रृंखला के तहत प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस प्रवाह श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के साथ साथ प्रत्येक विभाग विद्यार्थियों की उस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर रहा है जो एक सकारात्मक पहल है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इस विशेष व्याख्यान के तहत आमंत्रित डॉ प्रवीण त्रिपाठी के व्याख्यान से विद्यार्थियों के लाभान्वित होने की बात कहीं और डॉ त्रिपाठी को उनके बहुमूल्य व्याख्यान के लिए आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने प्रवाह (PRAVAH) योजना के अंतर्गत आईसीएमआर के वैज्ञानिक-सी डॉ. प्रवीण त्रिपाठी को आमंत्रित किया था।डॉ. त्रिपाठी ने “Unravelling the crosstalk between microbial species for human benefit” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कठिन शोध को इतने सरल तरीके से समझाया कि सूक्ष्मजीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान के सभी विद्यार्थी इसे सरलता से समझ सके। उन्होंने क्वोरम सेंसिंग की अवधारणा को भी बहुत सुंदरता से समझाया।इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:मॉडल प्रतियोगिता: प्रथम – मुस्कान और वागीशा, द्वितीय – पूजा, तृतीय – राहुल रंजन और अभिषेक।पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम – पूजा (बी.एससी. सेम-2), द्वितीय – अनामिका और अदिति (बी.एससी. सेम-4), तृतीय – तानिया कुमार (बी.एससी. सेम-2) और प्रकृति अंजनी मुंडा (सेम-1)।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बी.एससी. सेम-6 और सेम-1 के छात्रों द्वारा कुमार शिवम और उनकी टीम के नेतृत्व में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा ।पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा टोडी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वंदना शर्मा ने दिया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश (आईसीएमआर), डॉ. ईश्वरी प्रसाद गुप्ता (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान), डॉ. शालिनी लाल (समन्वयक, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग), डाॅ. गीतांजली सिंह, डॉ. मौपर्णा चट्टोपाध्याय, डॉ. सुकन्या हेम्ब्रम, संगीता कुमारी और श्वेता सुष्मिता तिग्गा उपस्थित रहीं। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा